- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
16 जगह पर लगाए थे लाल पत्थर, सभी टूटे अब दुरुस्त करने राजस्थान से आएगी टीम
उज्जैन | नानाखेड़ा चौराहे पर लाल पत्थर से बनी रोटरी खंडहर की तरह नजर आने लगी है। इसके आसपास कई रोटरियों में भी टूट-फूट हुई है।
कृषि उपज मंडी के सामने
क्या बनाया था : चारों ओर नक्काशी लगे पत्थर। स्पोर्ट के लिए सामने बड़ा और सुंदर लाल पत्थर।
अब हालत : सामने के पत्थर टूटकर गिर गए। इन्हें लोगों ने वहीं रख दिया है।
आगर-मक्सी रोड
क्या बनाया था : त्रिकाेन डिवाइडर के तीन ओर एक्स आकार की जालियां। आगे बड़े-बड़े पत्थर।
अब हालत : त्रिकोन का एक बड़ा पत्थर टूटकर अलग हो गया है।
नानाखेड़ा चौराहा
क्या बनाया था : समुद्र मंथन के दृश्य के सामने जालियाें के साथ खुबसूरत सा गुंबज।
अब हालत : जालियां टूट गई हैं। उससे निकले पत्थर बीच में रखे हैं।
ये करेगा दल :-
राजस्थान का दल उन सभी स्थानों का सर्वे करेगा जिन स्थानों पर उन्होंने लाल पत्थर लगाए थे। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे स्थान जहां पर पत्थर अपने आप निकल गए हैं या टूट गए हैं, उन्हें बदलने के लिए कोई राशि नहीं दी जाएगी लेकिन जिन स्थानों पर पत्थर किसी कारण वश टूटे हैं उन स्थानों पर पुन: पत्थर लगाने के लिए कितना खर्च होगा इसका एस्टीमेट अलग से तैयार किया जाएगा। उसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। सहमति मिलने पर ही काम हो सकेगा।
सुधार के कर रहे प्रयास :-
सिंहस्थ में बनाए डिवाइडर पर लाल पत्थर लगाए थे। कुछ स्थानों पर टूट गए हैं या निकल गए हैं। उन्हें सुधारने के लिए राजस्थान के दल को बुलाया है ताकि सुधार हो सके। पीजी केलकर, ईई