- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
49/84 श्री पृथुकेश्वर महादेव
49/84 श्री पृथुकेश्वर महादेव
अंगराज के पूत्र वेन के अंगो के दोहन से पृथु नामक एक बालक का जन्म हुआ। पृथु महापराक्रमी ओर जगत विख्यात हुआ। पृथु के राज्य में हवन नही होते थे, वेद मंत्रो का उच्चरण भी नही होता था। सारी प्रजा हाहाकार कर रही थी। राजा ने क्रोध मे आकर त्रिलोक को जलाने की इच्छा की । इसी समय नारद मुनि वहां प्रकट हुए ओर राजा से कहा कि पृथ्वी ने अन्न का भक्षण किया है। इस कारण आप पृथ्वी का वध करें। राजा ने अग्नि अस्त्र पृथ्वी पर छोडा जिससे पृथ्वी जलने लगी। पृथ्वी गाय रूप लेकर राजा के पास आई ओर उससे क्षमा मांगी। पृथ्वी ने राजा से कहा उसे जो चाहिए वह दोहन कर प्राप्त कर ले। राजा ने गाय रूपी पृथ्वी का दोहन कर हिमालय को कडा बनाकर अन्न ओर रत्न प्राप्त किए। प्रजा खुशहाल हो गई। इधर राजा का ध्यान गोवध की ओर गया। राजा पाप से दुखी होकर अपने प्राणों को त्यागने के लिए निकल पडा। नारद मुनि ने राजा से कहा कि आप अंवतिका नगरी में अभयेश्वर महादेव के पश्चिम में स्थित शिवलिंग का दर्शन करो, आप निष्पाप हो जाएंेगे ओर ऐसा ही हुआ। राजा प्रथु के दोष मुक्त होने से लिंग का नाम प्रथुकेष्वर हुआ।