- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
भैयाजी सरकार जल्द चलाएंगे शिप्रा शुद्धिकरण अभियान
उज्जैन :- मां शिप्रा शुद्ध हो और हजारों-लाखों लोग इसमें स्नान कर पुण्य प्राप्त करे। इस कामना के साथ उज्जैन के भक्तों ने मंगलवार को गोधूलि बेला में रामघाट पर मां शिप्रा का 101 दूध से अभिषेक किया। 21 पंडितों ने मंत्रोच्चार कर पूजन संपन्न कराया। आयोजन के प्रमुख हरिसिंह यादव, अजीत मंगलम व रवि राय ने संत अवधेशपुरी महाराज के सान्निध्य में भक्तों के साथ यहां पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व शाम 5 बजे बड़े गणेश के पास रुद्रसागर स्थित स्वामी विश्वात्मानंद जी के अन्नक्षेत्र से चुनरी यात्रा निकाली गई। 100 से अधिक महिला-पुरुष एवं बच्चे यात्रा में शामिल होकर रामघाट तक पैदल आए। पूजन के पश्चात भक्तों ने रामघाट से लेकर दत्त अखाड़ा घाट तक मां शिप्रा को लाल चुनरी अर्पित की। पूजा के बाद शिप्रा आरती में 56 तरह के पकवानों का भोग लगाया गया।
नर्मदा यात्रा के प्रणेता संत भैयाजी सरकार ने पूर्व में 6 जून से उज्जैन में शिप्रा को शुद्धिकरण अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की थी। लेकिन कार्यक्रम आगे बड़ गया है। हाल ही में वे शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर रामघाट आए थे। संत से जुड़े अजीत मंगलम ने बताया जल्द ही संत यहां बैठक लेकर शुद्धिकरण अभियान शुरू करेंगे।