- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
आज से चार माह तक नहीं हो सकेंगे कोई भी शुभ कार्य
उज्जैन। देवशयनी एकादशी के चलते मंगलवार से चार माह तक शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। ३ जुलाई को विवाह समारोह के आखिरी मुहूर्त था। मंगलवार से देव सो गए जिससे अब चार माह तक विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्य नहीं होंगे। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस को ही देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मंदिरों में सुबह पूजन-अर्चन किया गया। अब चार माह बाद ३१ अक्टूबर को देवउठनी एकादशी पर देव जागेंगे। इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत भी होगी।
देवउठनी एकादशी को छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन दीप जलाकर आतिशबाजी की जाती है। साथ ही विवाह समारोह की शुरुआत भी होती है।