- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
पीएम आवास योजना के रूपए निकाले, लेकिन नहीं बनाए मकान, नोटिस जारी
उज्जैन । जिला पंचायत के अमले ने अंचल के ऐसे 10 हितग्राहियों को चिह्नित किया है जिन्होंने पीएम आवास योजना की राशि तो निकाल ली लेकिन मकान निर्माण नहीं करवा रहे हैं।
बीते दिनों वर्कशॉप में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने सरपंचों से चर्चा में कहा था वे अपने-अपने क्षेत्रों के ऐसे हितग्राहियों की सूची मुहैया करवाएं जिन्होंने आवास के लिए रुपए तो निकाले लेकिन निर्माण नहीं कर रहे हैं। एक भी सरपंच ने जानकारी अफसरों तक नहीं पहुंचाई, बचते रहे। इस बीच कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ संदीप जीआर ने ही सभी सीईओ व सचिवों के माध्यम से गांवों में दस्तावेजों की पड़ताल करवाई तो 10 प्रकरणों में गड़बड़ी सामने आई। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हालांकि इन हितग्राहियों को नोटिस देने के साथ सूचित भी करवा दिया है कि यदि वे निर्माण शुरू नहीं करेंगे तो कड़ी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। एफआईआर भी दर्ज हो सकती हैं।