- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
शादी करने कोर्ट पहुंचे प्रेमी जोड़े को किया पुलिस के हवाले
उज्जैन | शनिवार को प्रेम विवाह करने कोर्ट में पहुंचे एक युवक युवती और उनके तीन साथियों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर माधव नगर पुलिस के हवाले किया था। इन लोगों के तार भोली भाली युवतियों को अपने जाल में फसा कर शादी कराने वाले गिरोह से जुड़े हुए है। इधर आज सुबह युवती के परिजन उज्जैन आये उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। शनिवार को बेतुल निवासी सलमान नामक युवक एक युवती को साथ लेकर उज्जैन कोर्ट में शादी करने पहुंचा था। उक्त युवक के साथ आए लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखकर कुछ अभिभाषकों ने इसकी खबर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अंकित चौबे को दी। जो अपने साथियों के साथ कोर्ट पहुंचे और युवक युवती और उनके साथ आये सागर राहुल और उसकी पत्नी पकड़ कर माधव नगर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ के दौरान पता चला है कि राहुल और उसकी पत्नी भोले भाले युवक युवतियों को जाल में फंसा कर शादी कराने का धंधा करते है। सागर के जरिये ही सलमा इन लोगों से मिला था। इधर खबर मिलने पर आज सुबह युवती के परिजन उज्जैन पहुंचे। परिजनों के मुताबिक बेतुल निवासी सलमान हमारे घर के नजदीक ही रहता है जो अपराधिक किस्म का है। युवती के पिता के मुताबिक बेतुल के कुछ लोग उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। माधव नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि युवक युवती के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।