- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
23 वाहन चालक शराबी निकले, 85 चालान बनाए, लाइसेंस होगा निरस्त
उज्जैन | यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर में चार स्थानों पर वाहन चैकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 85 चालान बनाए इसमें से 23 वाहन चालक ऐसे निकले जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। पुलिस ने ब्रिथ एनालाईजर से चालकों की जांच की। शराबियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस ने आरटीओ को पत्र लिखा है। यातायात डीएसपी एस के उपाध्याय ने बताया इस पूरे सप्ताह शहर में चैकिंग अभियान चलेगा। शासन के निर्देश पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। जिन वाहनों को जब्त किया गया है उनके मालिक कोर्ट में जुर्माना भरकर अपना पक्ष रखेंगे और वाहन छुड़ा सकेंगे। नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ भी यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।