- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
चौड़ीकरण के खिलाफ आज मकानों पर काले झंडे लगाकर करेंगे विरोध
उज्जैन | केडी गेट से ईमली तिराहा तक प्रस्तावित चौड़ीकरण के खिलाफ रहवासी आज विरोध स्वरूप अपने मकानों पर काले झंडे लगाएंगे। उनका कहना है बार-बार आग्रह के बाद भी निगम अफसर हठधर्मिता नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में निगम ने रहवासियों को अंतिम सूचना पत्र जारी किए हैं। विराेध में पार्षद सपना सांखला की अगुवाई में हर प्रभावित मकान पर काले झंडे लगाए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रभावित 516 रहवासियों को निगम ने मकान खाली करवाने के लिए सात दिन का समय दिया है। रहवासियों का कहना है सात दिन में मकान कैसे खाली करें। इसके पहले जुलाई में रहवासियों को निगम ने नोटिस जारी किए थे। इसके खिलाफ रहवासियों ने निगम परिसर पहुंचकर विरोध जताया था।
इसलिए जता रहे विराेध
मालीपुरा, कमरीमार्ग चौड़ीकरण पर निगम ने दोनों स्थानों के प्रभावितों को मुआवजा दिया तो केडी गेट से ईमली तिराहा के प्रभाविताें को क्यों नहीं दिया जा रहा।
जिनके मकान चौड़ीकरण में टूटेंगे, उनके लिए निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है।