- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
आखिर पकड़ में आये दो उत्पाती बन्दर, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
उज्जैन | वन विभाग की टीम ने सोमवार को उर्दूपुरा व रस्सी गली से दो बंदरों को पकड़ा। दोनों को गन से बेहोश किया और बाद में उन्हें पकड़ लिया। रेंजर अशोक खतेडिया ने बताया कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पिंजरा लगाने व जाल से बंदर पकड़ में नहीं आ रहे थे। इसलिए गन का उपयोग करना पड़ा।
कार्रवाई रेस्क्यू दल के नरेश कुशवाह के नेतृत्व में मदन मोहरे व साथियों ने पूरी की। गौरतलब है एक पखवाड़े से पिपलीनाका, उर्दूपुरा, नयापुरा, तिलकेश्वर कॉलोनी, गिरनारी अखाड़ा और वृदांवनपुरा आदि क्षेत्रों में बंदरों ने हमला कर एक दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया है। कुछ को तो 8-10 टांके तक आए हैं। बंदरों को पकड़ने की मांग को लेकर तीन दिन पूर्व लोगों ने पिपलीनाका चौराहे पर चक्काजाम भी किया था।