- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
इनाम के लालच देकर की 7 लाख 61 हजार रुपए की धोखाधड़ी
उज्जैन | उन्हेल रोड पर स्थित ग्राम सोड़ंग में रहने वाला एक व्यक्ति इनाम के लालच में आकर मोबाइल पर बताए गए बैंक खातों में रुपए जमा कराता रहा। इस प्रकार उसने दो माह के भीतर 7 लाख 61 हजार रुपए जमा कर दिए। लेकिन ना तो उसे इनाम मिला और न ही अब उक्त मोबाइल धारकों से उसका संपर्क हो पा रहा है।
ग्राम सोड़ंग निवासी गोपालदास पिता देवीदास बैरागी को 21 नवंबर 2017 को फोन आया था। संबंधित व्यक्ति ने स्वयं को आइडिया कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसे लाखों रुपए का इनाम खुला है। इस बार गोपालदास उसकी बातों में आ गया। फिर मोबाइल करने वाले व्यक्ति के द्वारा बताए गए बैंक खातों में धीरे-धीरे रुपए जमा कराता रहा। इनाम के लालच में गोपालदास ने 2 माह के भीतर 7 लाख 61 हजार रुपए जमा करवा दिए। लेकिन अब उपरोक्त दो नंबरों पर कोई बात नहीं हो पाई तो वह समझ गया कि इनाम के लालच में उसे ठगा जा चुका है। गोपालदास ने पुलिस को मोबाइल नं. 9111643418 एवं 8349895670 लिखवाए हैं। भैरवगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक जेएस परते ने बताया कि इस मामले में सायबर सेल से मदद ली जा रही है।