- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
स्नेह सम्मेलन : छात्राओं के साथ प्रोफेसर ने भी लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
उज्जैन | कालिदास कॉलेज के स्नेह सम्मेलन के मंच पर प्रोफेसरों ने छात्राओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। फिल्मी गानों की धुन पर प्रोफेसर, अतिथि विद्वान ने छात्राओं के साथ डांस किया। इस डांस का वीडियो किसी कर्मचारी ने बना लिया, जो अब विद्यार्थियों के ग्रुप पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने पर छात्र संगठन से जुड़े विद्यार्थी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी के साथ उक्त प्रकरण की विभाग स्तर पर शिकायत भी कर डाली है।
कालिदास कॉलेज में फरवरी में तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन हुआ। कॉलेज छात्रसंघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता से लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम में मंच पर छात्राओं के साथ प्रोफेसरों ने ठुमके लगाए। कार्यक्रम के खत्म होने के साथ ही परीक्षा का दौर शुरू हो गया, लेकिन कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कुछ समय तक यह वीडियो कॉलेज से जुड़े लोगों के पास रहे, लेकिन अब अन्य कॉलेज के स्टॉफ व छात्र संगठनों तक पहुंच गए। साथ ही वीडियो के आधार पर शिकायत भी हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहे राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर अनिल दीक्षित का कहना है कि नृत्य में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। राजनीति से जुड़े कुछ लोगों ने वीडियो के आधार पर राजनीति शुरू कर दी है।
गाने का कुछ लोग कर रहे विरोध, तो कुछ बता रहे सामान्य
वीडियो में प्रोफेसर के डांस पर कुछ लोग सामान्य बता रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग गाने का विरोध कर रहे हैं। वीडियो में रंग बरसे चुनर वाली गाने पर डांस हो रहा है। इस गाने में कुछ बोल कॉलेज मंच की दृष्टि से उचित नहीं है। इसी आधार पर विरोध किया जा रहा है। इसी के साथ प्रोफेसर और छात्राओं का साथ में नाचना भी विरोध का कारण बन गया है। एनएसयूआई पदाधिकारी रंचित व्यास का कहना है कि नृत्य परंपरा हो सकती है, लेकिन वीडियो में जिस तरह का डांस हो रहा है। इसमें भारत की नहीं, आयोजकों की परंपरा नजर आ रही है।