- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
चकमा देकर डॉ. पुरोहित फरार
हमेशा से विवादों में रहने वाले जिला चिकित्सालय के डॉ. बी.बी. पुरोहित को सुबह गिरफ्तार करने पहुंची देवासगेट पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. पुरोहित को तीन मामलों में गवाही देने कोर्ट नहीं पहुंचने पर गिरफ्तारी वारंट निकला था। इसी को लेकर देवासगेट थाने के एसआई वर्मा अपने दो जवानों के साथ पुलिस वाहन लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। एसआई वर्मा ने डॉ. पुरोहित को मोबाइल पर कॉल किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। बाद में डॉ. पुरोहित के गनमैन को एसआई वर्मा ने फोन लगाया तो गनमैन ने बताया कि डॉक्टर साहब के साथ महिदपुर कोर्ट पहुंचे हैं।
डॉ. पुरोहित के नहीं मिलने पर एसआई वर्मा अस्पताल से रवाना हो गये, जबकि डॉ. पुरोहित और उनका गनमैन उस समय जिला चिकित्सालय के वार्डों में राउंड कर रहे थे। पुलिस के जाते ही डॉ. पुरोहित १०.१० बजे चुपचाप परिसर से निकले और सायकल स्टैंड होते हुए कार क्रमांक एमपी 13 सीए 0391 से डॉ. वर्मा आये और उसी कार में डॉ. पुरोहित और उनका गनमैन बैठकर चले गए। एसआई वर्मा ने बताया कि डॉ. पुरोहित का कोर्ट प्रकरण क्रमांक 302/34 सहित तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट है इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार करने आये थे।