- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
उज्जैन में कैंसर केयर सेंटर का प्रारंभ 02 अक्टूम्बर से होगा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य गोरी सिंह ने किया निरीक्षण
उज्जैन में कैंसर पेलिऐटिव केयर सेंटर का आरंभ आगामी 02 अक्टूम्बर से किया जाएगा। प्रदेश की प्रमुख सचिव स्वास्थ्य गोरी सिंह इसकी तैयारी के सिलसिले में बुधवार को उज्जैन आईं, उन्होंने स्थानीय संख्याराजे प्रसूति अस्पताल में बनने वाले कैंसर केयर सेंटर के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद कलेक्टर संकेत भोंडवे तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। तैयारियों का जायजा लिया।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य गोरी सिंह ने निरीक्षण के दौरान कैंसर केयर सेंटर के लिए उपलब्ध कक्षों तथा अन्य स्थानों की जानकारी लेते हुए निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक सफाई, रंगाई, पुताई के लिए निर्देश दिए। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कैंसर केयर सेंटर के लिए नियुक्त किए जाने वाले डॉक्टर, नर्सेज, रेडियोग्राफर, टैक्नीशियन तथा पेरामैडिकल स्टॉफ के संबंध में चर्चा की। उन्होंने 02 अक्टूम्बर से पूर्व भवन को केंसर सेंटर के लिए अपग्रेड करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बताया गया कि रोगी कल्याण समिति में केंसर केयर सेंटर के लिए पृथक से अकाउन्ट खोला जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति दान राशि दे सकेगा। प्रथम चरण में यह सेंटर 50 बिस्तरीय रहेगा, द्वितीय चरण में इसको 100 बिस्तरीय किया जाएगा। इसके लिए उज्जैन में करीब 8 लोगो का ट्रेंड स्टाफ है, आवश्यकता अनुसार अन्य स्टाफ भी ट्रेंड किया जाएगा। कैंसर केयर सेंटर पर ओपीडी, डे केयर सेंटर, कीमोथेरेपी, पेलिएटिव केयर तथा सामान्य सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।