- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-06-2026
- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
पेट्रोल पंप संचालक के घर पहुंच खुद को किया आग के हवाले, 80 प्रतिशत झुलसी
उज्जैन। सुबह दशहरा मैदान के समीप पेट्रोल पंप संचालक के घर पहुंचकर एक महिला ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिसमें वह 80प्रतिशत झुलस गई। पंप संचालक की पत्नी ने आग की लपटों में झुलस रही महिला पर सोफे पर रखा कुशन कवर डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और शोर मचाकर घर के बाहर मौजूद ड्रायवर को बुलाया, गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को माधव नगर थाने की 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया वहीं सूचना मिलने पर एफएसएल अधिकारी, माधव नगर थाने के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे व जांच शुरू की। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया है।