- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
सौभाग्य की कामना लेकर महिलाओं ने आज रखा हरतालिका तीज व्रत…
उज्जैन। सौभाग्य और सुख समृद्धि की कामना लेकर आज महिलाओं द्वारा हराितलका तीज का व्रत किया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं बिना जलग्रहण किये भगवान शंकर की पूजन व आराधना कर रही हैं। पटनी बाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में देर रात से ही भगवान शंकर के दर्शनों का सिलसिला प्रारंभ हुआ और सुबह 9 बजे तक मंदिर के बाहर महिलाओं की लंबी कतार लग गई। इस दौरान महिलाओं को कतार में बैठने के लिये कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। आज महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखने के साथ जल भी ग्रहण नहीं करेंगी और भगवान शंकर की अलग-अलग पूजन कर रातजगा भी करेंगी।