- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
महाकाल मंदिर में चोरी की दूसरी वारदात
उज्जैन। महाकाल मंदिर में चोरी की दूसरी वारदात फिर रंगेहाथों पकड़ाई है। इस बार एक निजी कंपनी की महिला सफाईकर्मी ने एक वृद्ध को चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा और महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस बार पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ चोरी की कायमी कर गिरफ्तार कर लिया है।
महाकाल पुलिस के अनुसार एक बार फिर महाकाल मंदिर परिसर में चोरी की दूसरी वारदात ट्रेस हुई है। इस बार ऋषिनगर निवासी रामचंद्र पिता हरिनारायण (६०) को मंदिर परिसर में टंगे कुर्ते की जेब से पर्स चुराते रंगेहाथों पकड़ा गया। यहांं सफाईकर्मी हारबाई पति जगदीश ने आरोपी रामचंद्र को पर्स निकालते हुए देखा तो शोर मचाकर उसे पर्स सहित पकड़ा गया। यह माजरा सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हुआ है।
संपन्न फिर भी चोरी की आदत
पुलिस का कहना है पकड़े जाने के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे लगातार पैसे की कमी महसूस हो रही थी, इसलिए वह ऐसा करता आया है। ताज्जुब की बात तो यह है कि आरोपी रामचंद्र को २५ हजार की पेंशन मिलती है, बेटे भी कमाते हैं, लेकिन चोरी की आदत को वह बिंदास स्वीकार कर रहा है। थाने पर आरोपी का बेटा उन्हें छुड़ाने के लिए बैठा रहा, लेकिन पुलिस ने साफ कह दिया कि मामला बन चुका है, अब तो न्यायालय से ही जमानत हो सकती है। अपने वृद्ध पिता से इस उम्र में इस तरह की वारदात की बात सुनकर बेटे भी लज्जित भाव से पुलिस से रहम की इल्तिजा करते देखे गये।
इसी हफ्ते ट्रेस हुई थी चोरी करते हुए वृद्धा
स्मरण रहे महाकाल मंदिर में इसी तरह एक वारदात को चौकी पुलिस ने इसी हफ्ते ट्रेस किया था। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम कलाबाई था और वह हरसिद्धि रोड निवासी थी। हालांकि उस वारदात में पुलिस ने कोई मामला नहीं दर्ज किया, क्योंकि गुजरात निवासी फरियादी ने महिला की उम्र और स्थिति के मद्देनजर रखते हुए अपनी रिपोर्ट वापस ले ली थी।