- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की अद्भुत आस्था: चांदी का मुकुट, नाग कुंडल और रजत अभिषेक पात्र भेंट किए गए
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर, जहां भगवान शिव स्वयं महाकाल रूप में विराजते हैं, वहां एक बार फिर भक्तों की अद्भुत श्रद्धा और आस्था की मिसाल देखने को मिली। रविवार का दिन मंदिर परिसर के लिए बेहद खास रहा, जब दो श्रद्धालुओं ने प्रभु महाकाल को विशेष भेंट अर्पित कर अपनी भक्ति को मूर्त रूप दिया।
दिल्ली से आए श्रद्धालु चंदन चावला ने मंदिर के पुजारी अर्पित शर्मा की प्रेरणा से भगवान महाकाल को 3064 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट और दो भव्य नाग कुंडल समर्पित किए। यह भेंट न केवल दिव्यता की प्रतीक थी, बल्कि उस भावनात्मक लगाव की गवाही भी देती है, जो भक्तों को महाकाल से जोड़ता है। मुकुट की रचना अत्यंत कलात्मक थी, जिसमें शिवशक्ति की ऊर्जा झलकती थी, और नाग कुंडल भगवान के रौद्र स्वरूप की भव्यता को और भी गौरवशाली बनाते हैं।
वहीं मुंबई से आईं श्रद्धालु नीलम नीतेश सिंह ने भी अपनी भक्ति का भावमय परिचय दिया। उन्होंने महाकाल को रजत अभिषेक पात्र अर्पित किया, जिसमें अब प्रतिदिन अभिषेक की धारा भगवान तक पहुंचेगी। इसके अलावा उन्होंने लकड़ी पर रजत जड़ित एक सुंदर पाटला भी मंदिर समिति को भेंट किया, जो भगवान के भोग हेतु उपयोग में लाया जाएगा।
मंदिर प्रबंध समिति ने दोनों श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का दुपट्टा, प्रसाद एवं दान की रसीद भेंट कर आशीर्वाद स्वरूप सम्मानित किया।