- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
मां बगलामुखी मंदिर में भक्त की भक्ति की मिसाल, गुप्त रूप से अर्पित किया 45 लाख का स्वर्ण मुकुट; मां बगलामुखी की मूर्ति पर हुआ सुशोभित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र स्थित पावन मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्वितीय उदाहरण देखने को मिला। मुंबई से आए एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां बगलामुखी को आधा किलो वजनी सोने का मुकुट गुप्त रूप से समर्पित किया। इस मुकुट की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
भक्त ने यह भेंट पूर्ण निःस्वार्थ भाव से अर्पित की और इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर के महंत पीर योगी रामनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में विशेष पूजन, अभिषेक और मां की आराधना का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त अपनी मुराद पूरी होने पर माता को अर्पण स्वरूप वस्तुएं समर्पित करते हैं।
इस बार मां बगलामुखी को जो स्वर्ण मुकुट अर्पित किया गया है, वह अब मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा पर सुशोभित है, और भक्तों की आस्था का प्रतीक बन चुका है।