- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
महाकाल मंदिर में देर रात ताबड़तोड़ कार्रवाई: प्रशासन ने जमाया सख्ती का डंडा, हटाया सालों पुराना अतिक्रमण!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर गुरुवार देर शाम एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। मंदिर के गेट क्रमांक 1 से लेकर मुख्य द्वार और चार नंबर गेट तक फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए मंदिर प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। ये वो क्षेत्र है जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन मंदिर के आसपास लगने वाली फूल-प्रसादी, नारियल, पूजा सामग्री और अन्य दुकानों की भीड़ श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें पैदा करती रही है।
इस अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं का मार्ग लगातार बाधित होता आया है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्थायी दुकानों, टेबल, ठेले और सड़क पर फैलाए गए सामान को हटाया। यही नहीं, स्थायी दुकानदारों को भी साफ-साफ चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों के आगे सड़क पर कोई सामान न फैलाएं। दुकानों के सामने खड़े वाहनों को हटाया गया, और साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में श्रद्धालुओं के चलने के रास्ते में कोई अड़चन नहीं होनी चाहिए।
इस कार्रवाई की अगुवाई कर रहे थे मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी, जिनके साथ सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर, होमगार्ड प्लाटून कमांडर हेमलता पाटीदार और मंदिर चौकी प्रभारी मनीष दुबे भी मौजूद थे। इन सभी अधिकारियों ने मौके पर रहकर कार्रवाई को अंजाम दिया और सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन न करे।