- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
MP बोर्ड परीक्षा : कोरोना संक्रमित भी दे सकेंगे परीक्षा
उज्जैन।कोरोना संक्रमित छात्र भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। यदि को स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित है और वह परीक्षा देना चाहता है,तो कोरोना संक्रमित और इसके लक्षण वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग व्यवस्था होगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग से आइसोलेशन रूम बनाए जाएंगे। माशिमं ने परीक्षा के दौरान दिव्यांग छात्रों को भी कई तरह से राहत दिए जाने का निर्णय लिया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल कोरोना संक्रमित और इसके लक्षण वाले स्टूडेंट्स के साथ ही बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग या घायल छात्रों को कई राहत देने का फैसला किया है। इस दौरान दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग एवं हाथ की हड्डी टूट जाने अथवा हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ छात्रों को ये राहतें मिलेंगी। ऐसे छात्र लिखने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। साथ ही उन्हें विषय चयन, अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कंप्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा दी जाएगी।
81 केंद्रों पर होगी परीक्षा
माशिमं की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार ऑफलाइन मोड पर ही होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही परीक्षाओं के केंद्र का निर्धारण भी हो चुका है।
उज्जैन जिले में कुल 81 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया बोर्ड परीक्षाओं के लिए उज्जैन जिले में कुल 81 केंद्र बनाए गए हैं।
पहली बार फरवरी में हो रही परीक्षा
मध्यप्रदेश में माशिमं के 10वीं के पेपर 18 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगे। वहीं 12वीं के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। एमपी बोर्ड की परीक्षाएं पहली बार फरवरी में हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। एमपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।
शेड्यूल एक नजर में
हाई स्कूल (10वीं)
परीक्षा शुरू होगी: 18 फरवरी 2022
अंतिम पेपर: 10 मार्च 2022
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)
परीक्षा शुरू होगी:17 फरवरी 2022
अंतिम पेपर: 12 मार्च 2022
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक