- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
भारत की जीत के लिए उठी प्रार्थनाएं: महाकाल मंदिर में टीम इंडिया के लिए महायज्ञ, पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज एक खास नजारा देखने को मिला जब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले, महाकाल के दरबार में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने गर्भगृह में टीम इंडिया का चित्र रखकर जलाभिषेक किया, और मंत्रोच्चार के साथ भारत की जीत की प्रार्थना की। इसी के साथ श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी विशेष हवन-पूजन हुआ, जहां भगवान गणेश के चरणों में टीम का फोटो रखकर गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ किया गया।
पंडित दिलीप उपाध्याय ने बताया—
“जब भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होता है, पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में खास उत्साह रहता है! आज हमने महाकाल और गणपति बप्पा से प्रार्थना की है कि भारत ऐसी ऐतिहासिक जीत दर्ज करे कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भी इसे जीवनभर याद रखें!”
अब सबकी नजरें दुबई के मैदान पर हैं! क्या महाकाल की कृपा से भारत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा? देखना दिलचस्प होगा!