- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
सिंहस्थ 2028: प्रयागराज कुंभ से सीखकर, उज्जैन तैयार करेगा सिंहस्थ 2028 के लिए मजबूत प्रबंधन रणनीति
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन, जो आस्था और परंपरा का केंद्र है, 2028 में एक बार फिर विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ कुंभ मेले की मेजबानी करेगा। इस महासंगम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उज्जैन प्रशासन नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत, उज्जैन के कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी जल्द ही प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।
बता दें, महाकुंभ—हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था का उत्सव, जहां आस्था और परंपरा की लहरें मिलती हैं। यह आयोजन न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के करोड़ों श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाता है। वहीं, हर 12 साल में, उज्जैन की तरह ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ का आयोजन होता है। इस बार वहां 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसी वजह से उज्जैन के अधिकारियों की एक टीम प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने जाएगी, ताकि वे सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम कर सकें। बता दें, उज्जैन प्रशासन का उद्देश्य है कि सिंहस्थ 2028 का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित हो।