- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
महाकाल मंदिर में बढ़ते फर्जीवाड़े और अव्यवस्था पर कड़ा एक्शन – IPS अधिकारी के बाद अब 9 अफसरों की तैनाती: मंदिर की सुरक्षा और इंजीनियरिंग विंग पर रहेगा प्रशासन की सख्त नजर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल मंदिर में फर्जी प्रवेश, अवैध वसूली और सुरक्षा में लगातार चूक को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मंदिर में आग लगने, दीवार गिरने और फर्जी एंट्री मामलों में हुई एफआईआर के बाद राज्य सरकार ने पहले ही आईपीएस अधिकारी को मंदिर प्रशासक नियुक्त किया था। अब आईपीएस अधिकारी को प्रशासक बनाने के बाद व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए दो डिप्टी कलेक्टर, दो नायब तहसीलदार और 5 अन्य अधिकारियों को मंदिर की व्यवस्था सुधारने के लिए नियुक्त किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव, एस.एन. सोनी, नायब तहसीलदार हिमांशु कारपेंटर, आशीष पालवड़िया, परियोजना अधिकारी अरुण शर्मा, एडीपीसी गिरीश तिवारी, एटीओ एल.एन. मकवाना, उपयंत्री एस.के. पांडे और देवेंद्र परमार को भी मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।