- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल की शरण में सुनंदा शर्मा: भस्म आरती में हुईं शामिल, लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद; महाकाल की देहरी पर किया पूजन-अभिषेक
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मशहूर गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने अपनी भक्ति और श्रद्धा का परिचय देते हुए मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। तड़के भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और घंटों तक नंदी हॉल में बैठकर ध्यान एवं आराधना की। सफेद साड़ी में सादगी और भक्ति का अद्भुत संगम लिए सुनंदा का महाकाल के प्रति यह समर्पण उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।
आरती समाप्त होने के बाद महाकाल की देहरी पर उन्होंने विधिवत पूजन-अभिषेक किया, जिसे आकाश पुजारी ने संपन्न करवाया। महाकाल मंदिर की दिव्यता और दर्शन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए सुनंदा ने कहा, “यहाँ आकर जो अनुभव हुआ, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। महाकाल की कृपा हर किसी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।” परिवार संग महाकाल की नगरी में आईं सुनंदा ने मंदिर समिति के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि यहाँ की दर्शन व्यवस्था अत्यंत अनुशासित और भव्य है।