- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
- होलिका दहन से पहले रंगों में डूबा उज्जैन, मंदिरों में शुरू हुआ फाग महोत्सव; बाहर से भी पहुंचे श्रद्धालु
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार
- महाकाल लड्डू प्रसाद पर वीडियो विवाद: कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज, इंस्टाग्राम वीडियो के बाद मंदिर समिति ने की कार्रवाई; गुणवत्ता पर उठाए गए थे सवाल
- सिंहस्थ 2028: घाटों से 2 किमी दायरे में पार्किंग, 3 घंटे की बैठक में बना मेगा प्लान; भीड़ प्रबंधन के लिए लेवल 1, 2 और 3 पार्किंग मॉडल तैयार!
‘टप्पू’ पहुंचे महाकाल के दरबार: नीतीश भलूनी ने नंदी हॉल से किए दिव्य दर्शन, बोले— “भस्म आरती की ऊर्जा शब्दों से परे है”
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाले नीतीश ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली पवित्र भस्म आरती में शामिल होकर भक्तिभाव से भरा अनुभव साझा किया।
नंदी हॉल में बैठकर लिया दिव्य दर्शन
सुबह की मान्यताओं के अनुसार तय समय पर मंदिर में भस्म आरती शुरू हुई। इसी दौरान, नीतीश भलूनी नंदी हॉल में बैठे रहे, जहां से भक्त महाकालेश्वर के रूप का सीधा दर्शन कर सकते हैं। नंदी हॉल की शांति, ढोल-नगाड़े की ध्वनि और भस्म आरती की दिव्यता—इन सबने अभिनेता को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने आरती के बाद कहा कि “महाकाल के दरबार की ऊर्जा अलग ही होती है… यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है। यह अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”
महाकाल मंदिर में मिला सम्मान
आरती के बाद मंदिर परिसर में अभिनेता का औपचारिक स्वागत भी किया गया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने उन्हें महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया। यह परंपरा उन अतिथियों के सम्मान में निभाई जाती है, जो विशेष रूप से भस्म आरती में शामिल होने आते हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे पहले भी उज्जैन आ चुके हैं, लेकिन इस बार भस्म आरती का अनुभव अलग ही रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अवसर मिलने पर वे फिर महाकाल के दरबार में हाज़िर होना चाहेंगे।