- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा 17 जून से, 14,615 विद्यार्थी होंगे शामिल; परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां हुई पूर्ण!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का आयोजन 17 जून से किया जा रहा है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो मुख्य परीक्षा में किसी कारणवश असफल रहे, अनुपस्थित रहे या फिर अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय परीक्षा में विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं। केवल असफल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि वे विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जो अपनी श्रेणी सुधारना चाहते हैं। साथ ही, पहली बार परीक्षा में अनुपस्थित या समय पर परीक्षा केंद्र न पहुंच पाने वाले छात्रों को भी यह अवसर प्रदान किया गया है।
इस द्वितीय परीक्षा में जिले से कुल 14,615 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 10वीं के 9,319 और 12वीं के 5,296 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा जिले के 40 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 17 जून से प्रारंभ होकर 5 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। इसके अलावा, प्रायोगिक परीक्षाएं भी इसी दौरान यानी 17 से 26 जून के बीच संपन्न कराई जाएंगी।
विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 11 जून तक आवेदन जमा किए हैं। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, मॉनिटरिंग और सुचारु संचालन के निर्देश जारी कर दिए हैं।