आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

🌐 देश की 8 बड़ी खबरें:

🦠 1. कोरोना की वापसी से दहशत!
24 घंटे में 700 नए मामले, 6 मौतें! सबसे ज्यादा केस केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में — सरकार ने जारी किया नई गाइडलाइन अलर्ट!

🚩 2. इस्कॉन रथयात्रा में क्रांतिकारी बदलाव!
48 साल बाद रथ के पहिए बदले — अब भगवान जगन्नाथ का रथ दौड़ेगा सुखोई फाइटर जेट के टायरों पर! भक्तों में उत्साह और हैरानी!

🔥 3. मणिपुर में सियासी भूकंप!
जातीय हिंसा के बीच BJP विधायकों ने CM एन बीरेन सिंह को किया किनारे — 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना!

💍 4. सियासत और क्रिकेट का सुपर मैच!
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को, शादी 18 नवंबर को वाराणसी में — मेहमानों में शामिल होंगे कोहली और गंभीर!

💸 5. जून से आपकी जेब पर सीधा असर!
LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, FD की ब्याज दरें घटीं — PF, UPI नियमों में भी बड़ा बदलाव!

⚽ 6. PSG की ऐतिहासिक जीत!
इंटर मिलान को 5-0 से हराकर पहली बार बनी UEFA चैंपियंस — 20 वर्षीय देजिरे डूए छाए, मैनेजर लुइस एनरिक ने जीत बेटी को की समर्पित!

👑 7. मिस वर्ल्ड 2025: भारत की नंदिनी ने दिल जीता!
थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं विजेता, भारत की नंदिनी टॉप-20 में — सोनू सूद को मिला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड!

🥭 8. लीची बनी समर सुपरफ्रूट!
इम्यूनिटी बढ़ाए, शरीर रखे हाइड्रेट — गर्मी में रोज़ खाइए लीची!


🏛️ मध्यप्रदेश की 4 बड़ी खबरें:

🛫 9. दतिया को मिला अपना एयरपोर्ट!
लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर PM मोदी ने किया उद्घाटन — ₹60 करोड़ की लागत, 124 एकड़ में फैला एयर कनेक्टिव हब!

📝 10. MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा आज!
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में 44,000+ अभ्यर्थी शामिल — विशेष बिजली और सुरक्षा व्यवस्था!

🎯 11. इंदौर में डिजिटल ठगी नाकाम!
रिटायर्ड प्रिंसिपल से मांगे गए थे ₹1 करोड़ — बैंक मैनेजर की सतर्कता से बची बड़ी ठगी!

⛈️ 12. मौसम ने तोड़े रिकॉर्ड!
इंदौर-उज्जैन में दशकों पुरानी बारिश को पछाड़ा — 4 जून तक तेज बारिश और आंधी का रेड अलर्ट!


🛕 उज्जैन की 5 सबसे खास खबरें:

🕉️ 13. महाकाल मंदिर में हुई दिव्य आराधना!
सुबह 4 बजे स्वस्तिवाचन के साथ शुरू हुआ पूजन — नंदी हॉल से सभा मंडप तक गूंजे वेद मंत्र!

🌊 14. शिप्रा के घाटों का कायाकल्प शुरू!
सिंहस्थ से पहले बनेंगे 29 किमी लंबे घाट, बैराज और शुद्धिकरण परियोजना — ₹864 करोड़ के विकास कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि पूजन!

🔪 15. महाकाल थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मर्डर!
पुराने विवाद में 27 साल के मोइन की हत्या — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस ने जांच तेज़ की!

🛍️ 16. हटाई गई लड्डू प्रसाद वेंडिंग मशीन!
महाकाल मंदिर प्रशासन का फैसला — श्रद्धालुओं को अब मिलेगा सीधे हाथों से प्रसाद!

🛕 17. गंगा दशहरा 5 जून को – 6 शुभ योगों का महासंयोग!
गंगा स्नान, पूजन, और दान से मिलेगा दस पापों से मुक्ति और वंश वृद्धि का आशीर्वाद!

Leave a Comment