- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
केंद्रीय मंत्री श्री जी. कृष्ण रेड्डी ने किए महाकाल के दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना; परिवार सहित पूजन-अर्चन कर मांगा आशीर्वाद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार को देश के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. कृष्ण रेड्डी ने अपने परिवार के साथ श्रद्धाभाव से दर्शन किए। यह उनके उज्जैन दौरे का विशेष धार्मिक पड़ाव था, जिसमें उन्होंने महाकाल की नगरी में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
सुबह के समय मंदिर में प्रवेश करने के बाद मंत्री जी ने सबसे पहले चांदी के सिंहद्वार (देहरी) से भगवान महाकालेश्वर के दिव्य दर्शन किए। पूजन-अर्चन की यह विशेष विधि मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी ने संपन्न कराई। पूजा-पाठ के बाद मंत्री जी नंदी हॉल में जाकर कुछ देर ध्यान मुद्रा में बैठे और भगवान महाकाल का ध्यान कर नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही, जो कि शिवभक्तों की प्राचीन परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक मानी जाती है।
इस पावन अवसर पर श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी ने केंद्रीय मंत्री का विधिवत स्वागत किया। उन्होंने मंत्री श्री रेड्डी को महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद, रुद्राक्ष माला और भगवा दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।