- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
15 दिन में विक्रम यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल: बीकॉम थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित, बाकी परीक्षाओं का परिणाम जल्द; 17 मई से एडमिशन लिंक एक्टिव, 30 जून तक करें आवेदन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी ने एक चौंकाने वाला लेकिन सराहनीय रिकॉर्ड कायम करते हुए शुक्रवार को बीकॉम थर्ड ईयर का रिजल्ट मात्र 15 दिनों में घोषित कर दिया। जहां आमतौर पर विश्वविद्यालयों में रिजल्ट जारी करने में महीनों लग जाते हैं, वहीं विक्रम विश्वविद्यालय ने परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद इतनी तेज़ प्रक्रिया अपनाकर विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है।
बीकॉम तृतीय वर्ष की मुख्य और प्रायोगिक परीक्षाएं 1 मई को समाप्त हुई थीं और करीब साढ़े पांच हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है, जहाँ छात्र अपने रोल नंबर या नाम के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
यह तेज़ी से किया गया परिणाम प्रकाशन कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज के विशेष निर्देशों के तहत संभव हो पाया है, जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को रिजल्ट प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से करने के लिए निर्देशित किया था।
मार्च से मई के पहले सप्ताह तक विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए और बीएचएससी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इन सभी परीक्षाओं में कुल 70 हजार से अधिक छात्र सम्मिलित हुए थे। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि बाकी परीक्षाओं के परिणाम आगामी 8 से 10 दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे।
इसी के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 मई से ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन मोड से ही फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें। विधि अध्ययनशाला (Law Faculty) के पाठ्यक्रमों के लिए अलग लिंक जारी की जाएगी।