- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
चैत्र मास में आज निकलेगी चिंतामन की पहली जत्रा, दर्शन को उमड़ेंगे भक्त
उज्जैन | चैत्र मास में बुधवार को चिंतामन गणेश की पहली जत्रा रहेगी। इस बार चैत्र मास में चार जत्रा हैं। 28 मार्च को शाही जत्रा रहेगी। दूरदराज से भक्त चिंतामन गणेश के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। पं.शंकर पुजारी ने बताया सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान का पंचामृत अभिषेक पूजन कर चोला शृंगार किया जाएगा। आरती के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा। सुबह 8 बजे भगवान का पूर्ण स्वरूप में विशेष शृंगार होगा। सुबह से देर रात तक दर्शन का सिलसिला चलेगा। मंदिर समिति ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, शामियाने आदि का इंतजाम किया है। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।