- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
- चैत्र नवरात्रि इस बार खास: पंचक और ग्रहों के अनोखे संयोग से बढ़ेगा फल, ज्योतिषाचार्यों ने बताया खास महत्व
- तड़के सजा महाकाल दरबार: भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, गूंजी जयकार
- उज्जैन के छात्र की कनाडा में मौत: CM मोहन यादव परिवार से मिले, अंतिम संस्कार तक हर मदद का भरोसा
त्रिपुंड, ड्रायफ्रूट और चांदी के बिल्व पत्र से सजे बाबा, मंदिर में गूंजा जयश्री महाकाल
सार
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट रुद्राक्ष व मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वादशी तिथि सोमवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का ड्रायफ्रूट से सजाया गया। इसमें बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड चांदी व बिल्व पत्र अर्पित किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
धर्मस्व संचालनालय के डायरेक्टर ने किए महाकाल दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अपने उज्जैन प्रवास के दौरान रमेश कुमार, डायरेक्टर, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन सहायक पुजारी व पुरोहित शैलेन्द्र शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। कुमार द्वारा मंदिर की दर्शन व्यवस्था व चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक मृणाल मीना द्वारा रमेश कुमार का स्वागत व सम्मान किया गया।