- महाकाल मंदिर में फिर आकार लेगा 1000 साल पुराना टेंपल: खुदाई में मिले थे परमारकालीन अवशेष, 37 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनेगा
- उज्जैन कलेक्टर ने जीवनखेड़ी को सिंहस्थ क्षेत्र अधिसूचित किया
- भस्म आरती दर्शन शुक्रवार: चंदन, भांग, चेरी और बिल्ब पत्र अर्पित कर भगवान गणेश के रूप में श्रृंगार
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर को उज्जैन आएंगे, भक्त निवास और अन्नक्षेत्र का लोकार्पण करेंगे
- भस्म आरती दर्शन: भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का गणेश रूपी दिव्य श्रृंगार
पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर बढ़ाई ठंड….

सबसे सर्द रात, पारा 6.0 डिग्री पहुंचा
उज्जैन।पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से रात के साथ ही दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। बीती रात पारा दो डिग्री और लुढ़ककर 6.0 डिग्री पर पहुंच गया। इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। इससे पहले 9 जनवरी को पारा 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो दो दिन और कड़ाके की ठंड का असर रहेगा।
उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। रविवार को दिन का तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें एक डिग्री गिरावट आई। रात का तापमान भी दो डिग्री कम हो गया। नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम भी सर्द होने लगा था। हालांकि बीच में हल्के बादल छाने से तापमान थोड़ा बढ़ गया था।
बादल छंटने के बाद से ही तापमान में लगातार कमी आ रही है। दिनभर लोग गरम कपड़ों में लदे नजर आ रहे हैं। इधर पारा लगातार नीचे जाने से पाला पडऩे की भी आशंका जताई जा रही है। रबी की फसलें खेतों में लहलहा रही है। ऐसे में पाला पड़ता है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक किसानों को सलाह दे रहे हैं।
पूरी तरह सतर्क
पिछले दिनों तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। रात के समय में फुटपाथ पर सोने वालों को रैन बसेरों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम द्वारा अलाव भी जलाए जा रहे हैं। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने भी अलाव के इंतजाम किए हैं।
जल रहे अलाव!
नगर निगम के उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया कि शहर में करीब सौ जगह पर अलाव जलाए जा रहे हैं। सभी वार्डों के पार्षद अलाव जलाने के लिए लकडिय़ों की मांग कर रहे हैं। नगर निगम के पास भी इतनी लकडिय़ां थोड़ी है कि सबको दी जा सके। निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरों में अलाव के इंतजाम किए हैं। मगर पार्षद एक ही वार्ड में १०-१५ जगह अलाव जलवा रहे हैं।
पारे की रफ्तार
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
१२ जनवरी २६.२ १०.२
१३ जनवरी २४.० १२.५
१४ जनवरी २२.६ ९.०
१५ जनवरी २१.२ ८.८
१६ जनवरी — ६.०