- केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में बाबा की भक्ति में लीन दिखे
- नई परेशानी:महापौर का आश्वासन- जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं, किसी का नुकसान नहीं होगा
- गुरुवार भस्म आरती दर्शन:सूखे मेवों, भांग के साथ आभूषण और मस्तक पर चंद्र अर्पित कर श्रृंगार
- टिकट मिलने के बाद कैलाश विजवर्गीय महाकाल की शरण में:विजयवर्गीय ने कहा कि 100 नेता मैदान में उतर कर 230 को जिताने का काम करेंगे
- बुधवार भस्म आरती दर्शन:मस्तक पर मोर पंख, चंद्र और आभूषण अर्पित कर गणेश स्वरूप में श्रृंगार
बुधवार भस्म आरती दर्शन:भांग चन्दन से बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप शृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के मंगलवार को तड़के भस्म आरती के दौरान 3 बजे मंदिर पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध,दही,घी, शक़्कर,शहद फलों के रस से पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग चन्दन आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
भस्म रमाने वाले महंत यजुर्वेद के पांच मंत्रों का उच्चारण करते हैं। इन मंत्रों से भस्म रमाने के दौरान भगवान महाकाल प्रसन्न होते हैं। इस दौरान सद्योजात, अघोर, तत्पुरुषाय, ईशान और वामदेव के मंत्रों का पाठ किया जाता है। इसके बाद त्र्यंबकं मंत्र का पाठ किया जाता है। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल ने।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।