- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- उज्जैन में गरजी करणी सेना: हरदा लाठीचार्ज के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, तीन मांगों के साथ सरकार को दी चेतावनी!
- उज्जैन में NCB इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को CBI ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप; CBI कर रही पूछताछ!
- Bhakti aur Sanskriti का संगम: उज्जैन में 39 दिन तक अतिथि निवास कलाकारों के लिए आरक्षित, श्रद्धालु होटल की ओर कर रहे रुख!
- महाकाल की सवारी से पहले पुलिस का रिहर्सल, 21 जुलाई को निकलेगी बाबा महाकाल की दूसरी सवारी; हेलिपैड पर हुआ पुलिस का ग्राउंड रिहर्सल
भस्म आरती में बाबा महाकाल के शिवलिंग पर किया सर्प से शृंगार, भक्त ने किया चांदी का छत्र भेंट

सार
आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल के शिवलिंग पर सर्प की आकृति निर्मित की गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल के शिवलिंग पर सर्प की आकृति निर्मित की गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।