- मंत्री श्री सिलावट ने सभामंडप एवं रामघाट पर किया भगवान महाकालेश्वार का पूजन
- सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुँचाना है लक्ष्य हमारा - मंत्री श्री शुक्ला
- भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सजग रहकर आमजन अतिवर्षा के नुकसान से बचें, बच्चों का रखें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- राम वन गमन पथ, मंत्रियों के आवास के साज-सज्जा समेत 124 योजनाओं पर बिना अनुमति नहीं होगा भुगतान
मंगलवार भस्म आरती दर्शन:बाबा महाकाल ने आभूषण धारण किए, दिव्य श्रृंगार
![](https://ujjainlive.com/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023-03-14-at-63336-am_1678761772-704x630.jpeg)
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के पश्चात बाबा महाकाल ने त्रिपुंड, त्रिनेत्र, चंद्र धारण किया। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।
भांग चन्दन ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल ने।फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/14/whatsapp-image-2023-03-14-at-63339-am_1678761781.jpeg)