- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल से बाबा के दर्शन कर लगाया ध्यान; कहा - महाकाल की कृपा पीढ़ियों से परिवार पर बनी हुई है
- भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे केएल राहुल, गर्भगृह की देहरी से की पूजा-अर्चना
- महाकाल को भेंट: शहजादपुर के भक्त ने अर्पित किया 3 किलो से अधिक वजनी चांदी का जलपात्र, रांची से आए भक्त ने चांदी का मुकुट और नाग कुंडल किए समर्पित
- भस्म आरती: वीरभद्र जी के स्वस्ति वाचन के बाद खोले गए महाकालेश्वर मंदिर के पट, पंचामृत अभिषेक और रजत मुकुट से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल
मंगलवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिशूल, त्रिनेत्र और ॐ अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। पण्डे – पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिशूल, त्रिनेत्र और रजत चंद्र के साथ ॐ धारण अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चन्दन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।