- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
महाशिवरात्रि पर प्रज्जवलित होंगे 21 लाख दीपक
सिंहस्थ मेला कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में 300 से अधिक स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उज्जैन शहर के लोग दीप महोत्सव से जुड़ रहे हैं। रामघाट पर कुल 12 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य है।
ये सभी दीपक पांच मिनिट तक जलेंगे व इनको ड्रोन के माध्यम से केप्चर किया जायेगा। रामघाट शिप्रा नदी तट पर दोनों ओर कुल सात ब्लॉक बनाये गये हैं व 131 सेक्टर बनाये गये हैं। प्रत्येक सेक्टर में 100 वॉलेंटियर्स की नियुक्ति की जायेगी, जो दीप प्रज्वलन करेंगे। प्रत्येक वॉलेंटियर के साथ एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी की जायेगी, जिससे दीप प्रज्वलन के समय समन्वय बना रहे।