- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
विद्युत कंपनी के ट्रांसफार्मर वर्कशाप सेंटर और स्टोर में लगी भीषण आग
विद्युत कंपनी के ट्रांसफार्मर वर्कशाप सेंटर और स्टोर में भीषण आग
उज्जैन। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विद्युत ट्रांसफार्मर सेंटर और स्टोर में बुधवार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घटनास्थल से 5 से 7 किलोमीटर दूर तक इसका धुआं देखा गया।
बताया जाता है कि घटना ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान संभवत शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का दशहरा मैदान क्षेत्र स्थित ज्योति नगर विद्युत परिसर है।
यहीं पर विद्युत ट्रांसफार्मर के वर्कशाप सर्विस मरम्मत का सेंटर होने के साथ ही स्टोर भी हैं। बुधवार करीब 5 बजे यहां एक धमाका हुआ और उसके बाद तेजी से आग लग गई बताया जाता है।
विद्युत ट्रांसफार्मर में ऑयल का उपयोग भी होता है। इसी के चलते हैं आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर दूर तक इसका धुआं नजर आ रहा था।
घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि संभवत शार्ट सर्किट से आग लगी है।
अभी यह साफ नहीं हो पाया कि वर्कशाप में कितने ट्रांसफार्मर थे और उन में कितना ऑयल भरा हुआ है। ऑयल होने से आग तेजी से पकड़ने की वजह से फायर ब्रिगेड को आग पर काबू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

