- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
उज्जैन ।सुबह इंगोरिया पुलिस को सूचना मिली कि खरसौद खुर्द के पास सड़क से नीचे कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी है। पुलिस ने यहां पहुंचकर घायलों को बडऩगर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पति व तीन बच्चे घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि आफरीन पति गुफरान 31 वर्ष निवासी बलिया उत्तर प्रदेश कार से गुजरात जा रहे थे उसी दौरान अज्ञात वाहन ने खरसौद खुर्द के पास कार में टक्कर मार दी जिसके बाद कार सड़क किनारे खेत में पलटी खा गई।
दुर्घटना में आफरीन की मृत्यु हो गई जबकि पति गुफरान सहित तीन बच्चे घायल हुए जिन्हें बडऩगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह 6.30 बजे की है।
कार में किस वाहन ने टक्कर मारी इसकी जानकारी किसी को नहीं। बताया जाता है कि एक कार चालक ने घटना के बाद हाइवा का पीछा भी किया लेकिन वह तेजी निकल गया। हाइवा पर कोई नंबर भी नहीं था।