- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल से बाबा के दर्शन कर लगाया ध्यान; कहा - महाकाल की कृपा पीढ़ियों से परिवार पर बनी हुई है
- भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे केएल राहुल, गर्भगृह की देहरी से की पूजा-अर्चना
- महाकाल को भेंट: शहजादपुर के भक्त ने अर्पित किया 3 किलो से अधिक वजनी चांदी का जलपात्र, रांची से आए भक्त ने चांदी का मुकुट और नाग कुंडल किए समर्पित
- भस्म आरती: वीरभद्र जी के स्वस्ति वाचन के बाद खोले गए महाकालेश्वर मंदिर के पट, पंचामृत अभिषेक और रजत मुकुट से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल
वैष्णव तिलक, मावे और भांग के सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया त्रिपुंड

सार
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि दशमी तिथि पर शनिवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावे और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया, जिसमें बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड भी सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।