- उज्जैन के ताजपुर में सरेआम दरिंदगी: चार युवकों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल!
- एमपी बोर्ड ने शुरू की फेल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा, उज्जैन में 14,615 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन; 10वीं की 26 जून और 12वीं की 5 जुलाई 2025 तक चलेंगी परीक्षाएं!
- महाकाल की नगरी में गूंजा “जय श्री महाकाल” – सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती, भक्त हुए भाव-विभोर!
- “अब रोज़ झगड़ा होता है, इसलिए आत्महत्या कर रही हूँ” — नूपुर जाट का आखिरी वीडियो वायरल: ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खाया ज़हर, वीडियो और सुसाइड नोट में खुलासा!
- उज्जैन में आज से स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत: प्रवेश उत्सव के साथ छात्रों का स्वागत, 16 जून से उपस्थिति होगी ऑनलाइन दर्ज!
शुक्रवार भस्म आरती दर्शन- आभूषण, चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर महाकाल का श्रृंगार किया गया

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार भस्म आरती के लिए 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। महाकाल का आभूषण, चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवे बाबा महाकाल को अर्पित किए।
भगवान महाकाल को भस्म अर्पित कर मस्तक पर त्रिपुण्ड, चंद्र और विभिन्न आभूषण अर्पित किये, शेषनाग का रजत मुकुट रजत जड़ित मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित किये गए।