- सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुँचाना है लक्ष्य हमारा - मंत्री श्री शुक्ला
- भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सजग रहकर आमजन अतिवर्षा के नुकसान से बचें, बच्चों का रखें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- राम वन गमन पथ, मंत्रियों के आवास के साज-सज्जा समेत 124 योजनाओं पर बिना अनुमति नहीं होगा भुगतान
- भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावे से किया श्रृंगार, मखाने की माला पहनाई, खोली गई तीसरी आंख
शुक्रवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का भांग चन्दन सुखे मेवे और आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार
![](https://ujjainlive.com/wp-content/uploads/2023/07/whatsapp-image-2023-07-07-at-450.jpg)
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को भस्म आरती में तड़के 3 बजे पट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल का जल अभिषेक किया गया तत पश्चात मंत्रोउच्चार के साथ दूध,दही,घी,शक्कर, शहद और रस से बने पंचामृत से पूजन अभिषेक किया। पंडे पुजारियों ने भांग,चन्दन,सुखे मेवे, सिंदूर और आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।
मस्तक पर त्रिपुण्ड, चंद्र के साथ आभूषण धारण कर शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फलों और मिष्ठान का भोग लगाया।
भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।