- इस बार विवाह मुहूर्त कम, पाती के लग्न लिखवाने को संपर्क कर रहे श्रद्धालु
- अभिनेता अर्पित रांका महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में हुए शामिल
- महाकाल मंदिर में नए कामों की शुरुआत, नए साल की दर्शन व्यवस्था तय होगी
- बीकानेर से उज्जैन पहुंची अमृत महोत्सव रथ यात्रा, हुई पूजा अर्चना, मां शिप्रा का जल लेकर इंदौर रवाना
- उज्जैन में आज रजत पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे कालभैरव
शुक्रवार भस्म आरती दर्शन:भांग चन्दन से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध,दही,घी,शक़्कर ताजे फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया गया। भांग चन्दन से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया।
भगवान महाकाल के मस्तक पर चन्दन का चंद्र अबीर गुलाल के साथ शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला और सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।