- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज: तरणताल से कोठी तक महिलाओं की वॉक, छात्राओं ने निकाली रैली
उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसके अंतर्गत सुबह सेवा संस्था द्वारा तरणताल से कोठी तक वॉक का आयोजन किया गया, वहीं नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकालकर एड्स नियंत्रण के नारे लगाये।
नवकार सेवा संस्थान की सदस्य तरणताल पर सुबह करीब 7 बजे एकत्रित हुईं और महिला दिवस पर कोठी तक जागरूकता वॉक की। वहीं शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सुदामानगर से शहीद पार्क तक एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता रैली निकाली।
छात्राएं हाथों में नारे लिखी तख्तियां थामे चल रही थीं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मप्र शासन के निर्देश पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रैली का आयोजन किया था जिसमें कॉलेज की प्राचार्य और अन्य स्टाफकर्मी शामिल हुए।