- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
अकेली कांग्रेस नेत्री ने किया सिंधिया का विरोध:उज्जैन में ज्योतिरादित्य के काफिला में बीच सड़क पर लेटी
बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के उज्जैन दौरे के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता नूरी खान ने सिंधिया के काफिले निकलते समय बीच रोड पर ही लेट गईं। सिंधिया गो बैक के नारे लगाने लगी। इसके बाद नूरी को घसीटते हुए पुलिस ने गाड़ी में बैठाया। पुलिस और नूरी की झूमाझटकी का वीडियो सामने आया है।
मंगलवार सुबह महाकाल मंदिर दर्शन के बाद सिंधिया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी लोकशक्ति भवन गए। जहां पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में भाग लने के बाद वे सीधे हरिओम विहार कालोनी में रहने वाले बीजेपी अध्यक्ष विवेक जोशी के घर सांत्वना देने पहुंचे। इस बीच विवेक जोशी के घर के पास ही रहने वाली कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने सिंधिया के काफिले के सामने अपने घर की छत से काले कपडे दिखाकर सिंधिया गो बैक के नारे लगाने लगी। जिसके बाद पुलिस ने नूरी खान के घर में घुसकर पकड़ना चाही लेकिन नूरी नारे लगते हुए बाहर आ गई।
नूरी ने आरोप लगाया कि मुझे घर के अंदर से पुलिस ने उठाया। उन्होंने सिंधिया को गद्दार बताया। नूरी खान ने कहा कि ग्वालियर और मध्यप्रदेश में बेटियां लाचार हैं, उसके बावजूद सिंधिया यहां आए हैं। पुलिस ने नूरी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। हालांकि इस बीच नूरी और पुलिस के बीच झड़प हुई। फिलहाल सिंधिया के रवाना होने के बाद नूरी खान को छोड़ दिया गया।
सीएसपी वंदना चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नूरी को सार्वजनिक प्रदर्शन की वजह से हमने उसे हिरासत में लिया। इस दौरान हमारे थाना प्रभारी के सीढ़ी से गिरने से पैर में चोट आई है।