- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
अगहन की शाही सवारी…इंदौर एसएसएफ के बैंड के साथ राजसी ठाठ से निकले महाकाल
उज्जैन | महाकालेश्वर की कार्तिक-अगहन की शाही सवारी सोमवार को निकाली गई। सवारी के लिए इंदौर से एसएएफ का 25 जवानों का पुलिस बैंड आया। मंदिर के बाहर बैंड की धुन पर सशस्त्र बल ने भगवान की पालकी आने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पहले मंदिर के सभागृह में पुजारियों ने भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप की पूजा अर्चना की। इसके बाद शाम 4 बजे सवारी रवाना की गई।
उज्जैन पुलिस के पास बैंड नहीं
महाकालेश्वर की सवारी में पुलिस बैंड चलने की परंपरा है। उज्जैन पुलिस लाइन में बैंड वादक के रूप में केवल दो जवान बचे हैं। यह दोनों भी दो-तीन महीने में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद अगले श्रावण में निकलने वाली सवारी के लिए इंदौर से ही पुलिस बैंड बुलाना पड़ेगा।
अब अगली सवारी श्रावण के पहले दिन
महाकाल की अगली सवारी अब श्रावण के पहले ही दिन सोमवार 6 जुलाई 2020 को निकाली जाएगी। श्रावण और भादौ की कुल 7 सवारियां निकलेंगी।
महाकाल की सवारी शाम 4.35 बजे रामघाट पहंुची। यहां शिप्रा के जल से महाकाल का अभिषेक किया। इसके बाद सवारी शाम 5 बजे रामघाट से महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई।