- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
अच्छी खबर: उज्जैन जिले के 5 एरिये कंटेन्मेंट मुक्त घोषित
उज्जैन 14 मई। उज्जैन जिले के कंटेनमेंट घोषित किये गए पांच क्षेत्र आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा कंटेन्मेंट मुक्त घोषित कर दिए गए है ।
कंटेन्मेंट मुक्त घोषित किये गए क्षेत्रो में उज्जैन शहर के सिंहपुरी , साईं विहार, दानीगेट ,महानंदा नगर तथा बड़नगर का शिवाजी पथ शामिल है।
इन क्षेत्रो में पिछले 21 दिनों से लगातार एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं आया है। इस कारण उक्त क्षेत्रो को कंटेंटमेंट से मुक्त किया गया है ।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उज्जैन शहर एवं जिले के सभी क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों से अपील की है कि वे उनके शहरों में लागू कर्फ्यू व लाकडाउन का सख्ती से पालन करें ।
यही एक मात्र मार्ग है जिसका पालन कर कोरोना से बचाव कर सकते है । उल्लेखनीय है कि कर्फ्यू एवं लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं .