- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
अच्छी खबर : उज्जैन में कोरोना से संक्रमित के संदेही डॉक्टर दंपती की रिपोर्ट निगेटिव आई
स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस, तीन दिन से अस्पताल में थे भर्ती
कोरोना वायरस से संक्रमित के संदेह में माधवनगर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती डॉक्टर दंपति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दंपति घुमने के लिए थाईलैंड गए थे। वहां से लौटने पर स्वास्थ्य खराब होने के चलते आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके चलते प्रशासन ने दोनों को माधवनगर अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमण के उपचार के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनके ब्लड सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।
सीएमएचओ डॉ. अनुसूइया गवली ने बताया कि गुरुवार देर रात पति-पत्नी की रिपोर्ट आई हे, जिसमें इन्हें कोराना वायरस नहीं होना पाया गया है। वहीं नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर दंपती के परिजनों ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड से रात में ही डिस्चार्ज करने की बात कही।
शहर में अब नहीं संदिग्ध मरीज
डॉक्टर दंपती की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अब शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के संदेह में कोई भी मरीज नहीं है। सीएमएचओ गवली का कहना है कि कोरोना से संक्रमित किसी अन्य संदिग्ध व्यक्ति के शहर में होने की जानकारी भी अब तक सामने नहीं आई है।