- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
अनंत चतुर्दशी आज:101 पंडालों की प्रतिमाएं बगीचों में विसर्जित करेंगे, हीरा मिल कुंड के साथ कालियादेह महल रहेंगे मुख्य विसर्जन स्थल
अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहर के 241 पंडालों में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें से 101 पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन पंडालों के समीप बने बगीचों में किया जाएगा। शहरवासियों के लिए हीरा मिल कुंड और कालियादेह महल मुख्य विसर्जन स्थल बनाए हैं।
नगर निगम ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए दो स्थान तय किए हैं। हीरा मिल कुंड और कालियादेह पैलेस। यहां पर निगम ने व्यवस्था की है। निगम के अपर आयुक्त आदित्य नागर ने बताया कि हीरा मिल कुंड पर बैरिकेडिंग की है। यहां प्रतिमा के विसर्जन के पहले पूजन के लिए स्टाल भी लगाए हैं।
पूजन के बाद प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से कुंड में विसर्जित कर दिया जाएगा। इसके अलावा गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किए जाने के लिए निगम ने 10 विसर्जन रथ तैयार किए हैं। यहां महापौर मुकेश टटवाल, एमआईसी सदस्य व पार्षद पूजन करेंगे और वाहनों से विसर्जन के लिए प्रतिमाओं को तय विसर्जन स्थल पहुंचाया जाएगा।
यहां तैनात रहेंगे विसर्जन रथ
शहर के विभिन्न घाटों त्रिवेणी, गऊघाट, लालपुल घाट, नृसिंह घाट, रामघाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा, मंगलनाथ घाट, सिद्धनाथ घाट पर श्रीगणेश की प्रतिमा को संग्रहित कर विसर्जन स्थलों हीरा मिल कुंड और कालियादेह महल विसर्जन स्थल पर विधिविधान से विसर्जित किया जाएगा।
भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
चामुंडा माता से झांकियों का कारवां शुरू होगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। भारी वाहन मंडी गेट और हरिफाटक से ही डायवर्ट करते हुए शहर में नहीं घुसने दिए जाएंगे। देवासगेट टीआई राममूर्ति शाक्य ने बताया कि झांकियां चामुंडा पर से मालीपुरा के रास्ते जाएगी।
- आगर रोड से आने वाले वाहनों को दरगाह मंडी से एफआर फाइव की तरफ डायवर्ट करेंगे।
- हरिफाटक चौराहा से ही भारी वाहनों को शहर में आने से रोकते हुए गऊघाट के रास्ते मुल्लापुरा होते हुए मोहनपुरा से बड़नगर रोड व उन्हेल की तरफ जाएंगे।