- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
अनजान बन पुलिस को बताया कुएं में लाश है, खुद ने ही दिया था धक्का
उज्जैन/उन्हेल :- उन्हेल पुलिस ने रविवार सुबह आत्महत्या के मामले को हत्या में बदलकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसके खेत के कुएं में महिला की लाश पड़ी है, उसी ने महिला को कुएं में धक्का देकर डुबोकर मारा था। जांच में पुलिस को पता चला दोनों के बीच संबंध थे और घटना वाली रात महिला उसके साथ खेत पर ही थी। पुलिस ने आत्महत्या के केस को हत्या में तब्दील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्हेल थाना प्रभारी एमआर रोमड़े ने बताया रमेश पिता बाबू उन्हेल के गुराछा गांव का रहने वाला है। दो साल पहले उसकी प|ी की मौत हो चुकी है। वह महाकाल मंदिर के बाहर सावन में बिल्वपत्र और धतूरा बेचने जाता था। इसी दौरान फूल बेचने वाली अमृता छाबड़ा से उसकी जान पहचान हो गई। अमृता के पति की तीन साल पहले बीमारी के चलते माैत हो गई थी। रमेश अमृता के संपर्क में आया और दोनों में मित्रता हो गई। इसके बाद वे अक्सर रमेश के खेत पर साथ रहते थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया अमृता और रमेश में प्रेम संबंध हैं। इसी आधार पर जांच की गई तो मामला पुलिस को समझ में आया और फिर रमेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। रमेश ने पुलिस को बताया अमृता उससे विवाह करना चाहती थी लेकिन उसने विवाह से इंकार कर दिया। 30 मई की रात वे दोनों गुराछा स्थित रमेश के खेत पर थे। खेत पर बने कमरे में खाना बनाया और रमेश ने शराब पी। उस रात भी शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। शराब के नशे में रमेश ने अमृता को कुएं में धक्का दे दिया।
सुबह खुद पुलिस थाना उन्हेल जाकर पुलिस को बताया कि उसके खेत के कुएं में महिला की लाश पड़ी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की है।